चेहरे की शेप के अनुसार करें बिंदी का चुनाव, मिलेगा परफेक्ट लुक

By: Ankur Thu, 13 Oct 2022 4:09:14

चेहरे की शेप के अनुसार करें बिंदी का चुनाव, मिलेगा परफेक्ट लुक

भारतीय महिलाओं के श्रृंगार का अभिन्न अंग हैं बिंदी जो माथे पर सजती हैं और हर युवती या महिला की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। देसी लिबास हो और माथे पर बिंदिया न सजी हो, तो श्रृंगार अधूरा ही नजर आता है। कई महिलाएं सिर्फ इस वजह से बिंदी का इस्तेमाल नहीं करती हैं कि उन्हें मनचाहा लुक नहीं मिल पाता हैं। अगर आपके चेहरे पर बिंदी नहीं जमती और आप ये सोचती हैं कि बिंदी हर किसी पर नहीं फबती, तो आप गलत सोच रही हैं। जी हां, आपको यह समझने की जरूरत हैं कि बिंदी तभी आपको परफेक्ट लुक देती हैं जब इसका चुनाव अपने चेहरे की शेप के अनुसार किया जाए। फेस शेप के अनुसार अगर आप बिंदी लगाएंगी तो आपका आकर्षण और खूबसूरती बढ़ेगी। तो आइये जानते है इसके बारे में जरूरी जानकारी।

bindi design according to face,bindi style for oval face,bindi for big forehead,vertical bindi design,v shape face bindi design,bindi design on face,bindi for round face,beauty tips in hindi

चौड़े माथे के लिए

अगर आपका माथा चौड़ा है, तो आप बेझिझक बड़ी गोल बिंदी लगाइए। इस तरह के माथे पर बड़े आकार की बिंदी खूबसूरत लगती है। वो चाहें प्लेन हों या डिजाइन वाली। वैसे चौड़े ललाट वाली महिलाओं पर डार्क मैरून रंग की गोल बिंदी हमेशा शोभा देती है। खासतौर से अगर वो उसे साड़ी के साथ पेयर करती हैं तो समझिए कि चारों चांद एक ही बिंदी में सिमट जाते हैं।

bindi design according to face,bindi style for oval face,bindi for big forehead,vertical bindi design,v shape face bindi design,bindi design on face,bindi for round face,beauty tips in hindi

चौकोर चेहरे के लिए

अगर आपका चेहरा चौकोर है तो आपको अपने चेहरे पर गोल बिंदी लगानी चाहिए। ये ना सिर्फ आपके चेहरे को सूट करेगी, साथ ही चेहरे के लुक को बैलेंस भी बनाएगी। स्क्वायर शेप के फेस के साथ कभी भी किसी और शेप की बिंदी ना लगाएं। ऐसी बिंदी आपके फेस लुक को पूरी तरह से बिगाड़ देगी।

bindi design according to face,bindi style for oval face,bindi for big forehead,vertical bindi design,v shape face bindi design,bindi design on face,bindi for round face,beauty tips in hindi

दूर भौंहें होने पर

कुछ युवतियों या महिलाओं की भौहों के बीच गैप ज्यादा होता है। ऐसी युवतियां या महिलाएं भी बड़ी गोल सजी हुई बिंदी लगा सकती हैं। आइब्रो के बीच जगह ज्यादा होने पर फैंसी बिंदिया भी सुंदर लगती हैं। एक तो वो बीच की खाली जगह को खूबसूरती से फिल करती हैं। साथ ही चेहरे का पूरा लुक ही बदल देती हैं। ऐसा चेहरा होने पर युवतियां या महिलाएं बिंदी के नीचे एक छोटी बिंदी या चंद्राकार बिंदी भी लगा सकती हैं। साथ ही बॉर्डर वाली बिंदियां भी उन पर खूब जंचती हैं।

bindi design according to face,bindi style for oval face,bindi for big forehead,vertical bindi design,v shape face bindi design,bindi design on face,bindi for round face,beauty tips in hindi

गोल चेहरे के लिए

अगर आपका चेहरा गोल है तो आपको लंबी बिंदी लगानी चाहिए। ये बिंदी आपके चेहरे पर बेहद खूबसूरत लगेगी। ये बिंदी आपके चेहरे पर एक वर्टिकल इल्यूजन बनाएगी, जो आपके चेहरे को सूट करेगा। राउंड फेस पर लंबी बिंदी लगाने से चेहरा लंबा भी लगता है। लेकिन कोशिश करें कि अधिक लंबी बिंदी ना लगाएं। बिंदी कम लंबी होगी तो अधिक सुन्दर लगेगी।

bindi design according to face,bindi style for oval face,bindi for big forehead,vertical bindi design,v shape face bindi design,bindi design on face,bindi for round face,beauty tips in hindi

लंबे चेहरे के लिए

लंबे चेहरे पर गोल बिंदियां अलग ही लुक देती हैं। जिनका चेहरा लंबा है वो गोल बिंदियों के साथ-साथ अलग अलग एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं। वो थोड़ी छोटी या हेवी डिजाइन वाली बिंदी अपने लिए चुन सकती हैं। लंबे पतले चेहरे पर गोल बिंदी कंट्रास्ट लुक देती हुई दिखती हैं। यही वजह है कि लंबे या आयातकार चेहरे पर गोल बिंदी सबसे अलग नजर आती है।

bindi design according to face,bindi style for oval face,bindi for big forehead,vertical bindi design,v shape face bindi design,bindi design on face,bindi for round face,beauty tips in hindi

अंडाकार चेहरे के लिए

अगर आपका फेस अंडाकार शेप का है तो अपने चेहरे के साथ कई सारे एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अगर बड़ी बिंदी लगाती हैं तो वो आपके चेहरे पर ग्रेसफुल लगेगी। अगर आप फिर भी अपनी बिंदी को लेकर थोड़ा कशमकश में हैं तो आप लंबी बिंदी भी ट्राई कर सकती हैं।

bindi design according to face,bindi style for oval face,bindi for big forehead,vertical bindi design,v shape face bindi design,bindi design on face,bindi for round face,beauty tips in hindi

छोटे चेहरे के लिए

कुछ युवतियों का चेहरा बहुत छोटा होता है। उन पर बड़ी बिंदियां अजीब दिखती हैं। ऐसी युवतियां छोटी बिंदी लगाकर अपना शौक पूरा कर सकती हैं। छोटे चेहरे वाली युवतियों को ज्यादा फैंसी डिजाइन की बिंदियों की जगह प्लेन या सॉलिड कलर्स की बिंदी लगानी चाहिए। अगर पार्टी लुक चाहिए तो वो नग वाली बिंदी लगाकर खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

bindi design according to face,bindi style for oval face,bindi for big forehead,vertical bindi design,v shape face bindi design,bindi design on face,bindi for round face,beauty tips in hindi

हार्ट शेप चेहरे के लिए

अगर आपका चेहरा हार्ट शेप का है और माथा थोड़ा बड़ा है तो आपको छोटी बिंदी लगानी चाहिये। लेकिन इसमें भी एक बात है, अगर आप छोटी बिंदी लगाती हैं तो ये आपके माथे पर काफी जगह छोड़ देगी। जिससे आपका चेहरा अच्छा नहीं लगेगा। इसलिये आप एक बड़ी बिंदी लगा सकती हैं।

bindi design according to face,bindi style for oval face,bindi for big forehead,vertical bindi design,v shape face bindi design,bindi design on face,bindi for round face,beauty tips in hindi

ओकेजन के अनुसार चुनें बिंदी

बिंदी हमेशा ओकेजन के अनुसार चुनी जानी चाहिए। अगर आप ऑफिस या कॉलेज जा रही हैं तो फैंसी बिंदी की जगह प्लेन बिंदी ही चुनें। ओकेजन के अलावा अपनी ड्रेस के अनुसार भी बिंदी का ख्याल रखना जरूरी है। सिंपल सोबर ड्रेस के साथ ज्यादा फैंसी बिंदी मैच नहीं करेगी। साथ ही गहने जेवरों से लदकद हों तो भी फैन्सी बिंदी की जगह प्लेन बिंदी चुनें। सेमी ट्रेडिशनल पार्टी लुक के साथ डिजाइनर बिंदी शानदार लगेगी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com